Header Ads

Russia Ukraine War : यूक्रेन के राष्ट्रपति बोले-रूस की सेना ने किव के एयरबेस पर कब्जा कर लिया हैं।

Russia Ukraine War : यूक्रेन के राष्ट्रपति बोले-रूस की सेना ने किव के एयरबेस पर कब्जा कर लिया हैं।


रूस-यूक्रेन युद्ध तस्वीर 

महत्वपूर्ण बातें

Why are Russia and Ukraine at War: राष्ट्रपति पुतिन द्वारा सैन्य कार्रवाई के आदेश के बाद रूसी ने यूक्रेन पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमले शुरू कर दिए हैं। इस हमले में कम से कम 50 लोगों की मौत हुई है। इनमें 10 आम नागरिकों के मारे जाने की बात सामने आई है। यूक्रेन ने भी रूस के 50 सैनिक मारने की बात कही है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडाइमिर जेलेंस्की ने इस बीच रूस के साथ राजनयिक संबंध तोड़ने का एलान किया। इस बीच रूस-यूक्रेन युद्ध को कैसे रोका जाए, इसे लेकर यूरोपीय संघ के उच्चायुक्त ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की। फिलहाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन संकट को लेकर उच्चस्तरीय बैठक कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आज रात तक पीएम मोदी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात कर सकते हैं।

अमेरिका: रात 11 बजे राष्ट्रपति बाइडन का संबोधन

रूस की ओर से यूक्रेन पर किए गए हमले को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन आज रात 11 बजे राष्ट्र के नाम संबोधन देंगे। वे इसमें रूस पर की जाने वाली कार्रवाई का ब्योरा देंगे। इसके अलावा वे प्रतिबंधों को लेकर भी नए एलान कर सकते हैं।


Joe Biden


महाराष्ट्र: यूक्रेन में फंसे छात्रों के माता-पिता ने जताई चिंता

महाराष्ट्र: रूस-यूक्रेन विवाद के कारण कई भारतीय छात्र यूक्रेन में फंस गए हैं, जिसे लेकर उनके माता-पिता चिंतित हैं। छात्र की मां ने बताया, "आज सुबह मेरे बेटे की फ्लाइट थी लेकिन कैंसल हो गई। मोदी सरकार से मेरी गुहार है कि यूक्रेन में मौजूद सभी भारतीय बच्चों को भारत लेकर आएं।"




No comments

Powered by Blogger.