Header Ads

Ukraine vs Rushsia War News रूस के विदेश मंत्री ने कहा की अगर यूक्रेन सरेंडर कर दे तो हम बातचीत के लिए तैयार हैं |

Ukraine vs Rushsia War News
रूस के विदेश मंत्री ने कहा की अगर यूक्रेन सरेंडर कर दे तो हम बातचीत के लिए तैयार हैं |

  • महत्वपूर्ण बातें  
      why war between russia and ukraine staeted news:-रूस - यूक्रेन की लड़ाई गंभीर हो गई हैं | रूसी सेना द्वारा लगातार यूक्रेन पर हमला किया जा रहा हैं | रूसी सेना द्वारा यूक्रेन पर किये गए हमले में बहुत से लोग अपनी जान गंवा चुके हैं |

यूक्रेन पर रूस के हमले शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन जारी हैं। राजधानी कीव में सुबह 7 बड़े धमाके हुए। लोग रातभर घरों, सबवे और अंडरग्राउंड शेल्टर में छिपे रहे। खाने-पीने से लेकर रोजाना की जरूरत की चीजों की कमी हो रही है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने शुक्रवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से फोन पर बातचीत की। गुरुवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की थी। इसके अलावा वो फ्रांस के राष्ट्रपति से भी बातचीत कर चुके हैं। दूसरी तरफ, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने पुतिन को बातचीत का न्योता भेजा है। हालांकि, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव पहले ही साफ कर चुके हैं कि बातचीत तभी हो सकती है जब यूक्रेन सरेंडर कर दे।



  • चेर्नोबिल न्यूक्लियर पावर प्लांट में रेडिएशन बढ़ा

यूक्रेन के चेर्नोबिल न्यूक्लियर पावर प्लांट के पास गुरुवार रात रूसी सेना ने हमले किए। यहां कई धमाके भी हुए। इसके चलते इस एटमी प्लांट में रेडिएशन लेवल बढ़ गया है। यूक्रेन की न्यूक्लियर एजेंसी ने इसकी पुष्टि की है। इस इलाके में रहने वाले हजारों लोगों को रेडिएशन लेवल बढ़ने से जान का खतरा पैदा हो गया। उन्हें सेहत संबंधी दिक्कतें भी हो सकती हैं। इस बीच यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने नागरिकों से कहा है कि वे रूसी सेना के मूवमेंट के बारे में जानकारी देते रहें। इसके साथ ही उन पर पेट्रोल बम फेंकें।



चेर्नोबिल न्यूक्लियर पावर प्लांट



Russia Ukraine War Updets

  • रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने जंग खत्म होने की उम्मीदें भी खारिज कर दी हैं। लावरोव ने कहा- हमें अब यूक्रेन से बातचीत का ऑफर कबूल नहीं है। बातचीत सिर्फ एक शर्त पर हो सकती है कि यूक्रेन सरेंडर कर दे। उनके राष्ट्रपति अब तक सिर्फ झूठ बोलते आए हैं
  • ब्रिटेन के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के तौर पर रूस ने वहां के सभी विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है।
  • रूस-यूक्रेन जंग पर तालिबान ने कहा है कि दोनों देश शांति से मसले को हल करें।
  • रूस ने साउथ कोरिया से फौरन सायबर सिक्योरिटी के लिए मदद मांगी है। दोनों देशों की इस बारे में बातचीत हुई है।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि जो देश यूक्रेन पर युद्ध का समर्थन करेंगे, उनके हाथों पर भी खून लगेगा।
  • पश्चिमी यूक्रेन के लीव शहर में हवाई हमले का सायरन सुनाई दिया है। इसके बाद यहां की मेयर ने लोगों को घरों से बाहर न निकलने को कहा है।
  • रूसी हमले में अब तक 137 लोग मारे जा चुके हैं, वहीं 316 घायल हैं।
  • यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि दुनिया ने हमें जंग में लड़ने के लिए अकेला छोड़ दिया है।
  • अमेरिका ने ऐलान किया कि वह यूरोप में 7000 एक्स्ट्रा फोर्सेज की तैनाती कर रहा है।
  • अमेरिका ने वॉशिंगटन में रूसी एम्बेसी में तैनात हाई लेवल डिप्लोमैट को अपने देश से निकाल दिया है।
  • फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को फोन किया। इससे पहले भारत, पाकिस्तान और ईरान के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन से बात कर चुके हैं।

भारतीयों की स्थिति

भारत ने पोलैंड के रास्ते फंसे हुए भारतीयों को निकालने का फैसला लिया है। उन्हें यूक्रेन से एयरलिफ्ट भी किया जा सकता है। भारत ने यूक्रेन में फंसे लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।






No comments

Powered by Blogger.